
देवघर एयरपोर्ट विवाद में क्यों फंसे BJP सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी? जानिए पूरा मामला
AajTak
झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर एटीसी क्लीयरेंस के लिए दबाव बनाने पर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसको लेकर बीजेपी की ओर से झारखंड सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. वहीं निशिकांत ने देवघर के डीसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. निशिकांत दुबे पर आरोप है कि उन्होंने फ्लाइट टेकऑफ के लिए दबाव बनाया और जबरन एटीसी क्लीयरेंस लिया. इस मामले में जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें कपिल मिश्रा के साथ निशिकांत के दो बेटे भी शामिल हैं.
डीएसपी द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, 31 अगस्त की दोपहर एक बजे निशिकांत दुबे समेत 9 लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर आए थे. शाम में वापसी के दौरान करीब सवा पांच बजे दुबे समेत अन्य लोग जबरन एटीसी रूम में प्रवेश कर गए. इसके बाद क्लीयरेंस लेकर सांसद और उनके साथ के लोग चार्टर्ड प्लेन से वापस लौट गए. डीएसपी ने आवेदन में कहा था कि एयरपोर्ट के संचालन के सुरक्षा मानकों का इन लोगों ने उल्लंघन करते हुए एटीसी में प्रवेश किया. बता दें कि देवघर एयरपोर्ट पर का संचालन कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है, इसलिए अभी यहां नाइट में उड़ानों की सुविधा नहीं है.
किन लोगों पर दर्ज हुई FIR
एयरपोर्ट के एटीसी रूम में जबरन घुसने और नियमों के उल्लंघन के आरोप में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, उनके दोनों बेटों माहिकांत दुबे, कनिष्क कांत दुबे, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, मुकेश पाठक, देवता पांडेय, पिंटू तिवारी और देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संदीप ढींगरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं किया.
दिल्ली जाते समय 4 ATC क्लीयर होती हैं: दुबे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आजतक से बात करते हुए कहा था कि अगर एटीसी क्लीयर नहीं होती तो पायलट का लाइसेंस कैंसिल हो जाता. उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के लिए केवल एक एटीसी नहीं लेनी होती है. दिल्ली तक जाने के लिए चार एटीसी क्लीयर होती हैं तो क्या सभी एटीसी झूठ बोल रही हैं. वहीं नाइट लैंडिंग के सवाल पर कहा कि देवघर में शाम 6.06 बजे सनसेट हुआ था और हमारा प्लेन 6.17 बजे उड़ा था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










