
'देखिए 2 घंटे में मंजूर भी हो गया मेरा इस्तीफा, हमारी पार्टी कितनी तेजी से काम करती है', लवली का तंज
AajTak
अरविंदर सिंह लवली ने कहा, जिन कार्यकर्ताओं को पांच महीने पहले हाथ जोड़-जोड़कर बाहर निकाला था, वो आज जब मुझसे सवाल करते हैं तो मेरे पास उनके लिए जवाब नहीं होता है. मैंने किसी पार्टी नेता पर आक्षेप नहीं किया है. ना ही मैंने अपनी पार्टी की किसी नीति के खिलाफ बयान दिया है. मैंने तो सिर्फ यही कहा है कि इस सिस्टम में काम नहीं कर पा रहा हूं. आप किसी दूसरे को अध्यक्ष बना दीजिए.
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया है. उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और उम्मीदवार उदित राज, कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लवली से आजतक ने बातचीत की है. उन्होंने कहा, मैंने अचानक चार पेज की चिट्ठी नहीं लिखी है. एक-दो दिन से मन विचलित चल रहा था. मुझे तकलीफ इस बात की है कि मैंने पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन व्यवहार ऐसे किया जा रहा है जैसे मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया हो. पद पर रहूंगा या नहीं रहूंगा- जब मुझे लगा कि मैं अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं और कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दिलवा पा रहा हूं तो जिम्मेदारी छोड़ दी.
चुनाव में फैसलों को लेकर लवली ने कहा, हमारी पार्टी तेजी से काम कर रही है. उन्होंने कहा, मैंने एक खत पार्टी अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) को लिखा था. वो पत्र मैंने किसी को नहीं दिया था. यह भी देखने की स्थिति है कि वो खत सामने कहां से आया? खत लीक हो जाता है और दो घंटे में आप फैसला भी ले लेते हैं. कहीं ना कहीं आपको सोचना पड़ेगा कि आखिर चल क्या रहा है? एक तरफ मुझे कहा जा रहा है कि उन्होंने चुनाव से पहले आनन-फानन में इस्तीफा दे दिया. मैं चिट्ठी बाद में देता हूं, लीक पहले हो जाती है और दो घंटे में इस्तीफा भी मंजूर होता है.
'मैं सिस्टम में काम नहीं कर पा रहा था'
अरविंदर सिंह लवली ने कहा, जिन कार्यकर्ताओं को पांच महीने पहले हाथ जोड़-जोड़कर बाहर निकाला था, वो आज जब मुझसे सवाल करते हैं तो मेरे पास उनके लिए जवाब नहीं होता है. मैंने किसी पार्टी नेता पर आक्षेप नहीं किया है. ना ही मैंने अपनी पार्टी की किसी नीति के खिलाफ बयान दिया है. मैंने तो सिर्फ यही कहा है कि इस सिस्टम में काम नहीं कर पा रहा हूं. आप किसी दूसरे को अध्यक्ष बना दीजिए. मैं अपने अध्यक्ष से ऊपर क्या बन सकता था? मैंने अपनी उम्मीदवारी को लेकर पहले ही स्पष्ट कर दिया था. मैं चुपचाप बैठकर अध्यक्ष के रूप में काम कर सकता था.
यह भी पढ़ें: 'बिचौलिए काम नहीं करते...', लवली के इस्तीफे पर बोले उदित राज, दीपक बाबरिया का आरोप- अयोग्य लोगों को कर रहे थे प्रमोट
'मैंने कार्यकर्ताओं के लिए पद छोड़ा'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










