
देखिए लिस्ट दिल्ली-NCR के किन स्कूलों को धमकी भरे ई मेल मिले, स्पेशल सेल जांच में जुटी
AajTak
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि कुछ स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी मिली. छात्रों को घर भेजकर स्कूल परिसर की तलाशी की गई. लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. हम पुलिस और स्कूलों के संपर्क में हैं. मैं अभिभावको और नागरिकों से अपील करती हूं कि वे घबराएं नहीं. पुलिस को अभी तक जांच में कुछ नहीं मिला है.
दिल्ली और नोएडा के 50 से ज्यादा स्कूलों में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए इन स्कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई. आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को घर भेजा गया. दिल्ली और नोएडा पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है.
इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच में लगाया गया है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस आईपी एड्रेस से मेल किया गया है.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि धमकी भरे ईमेल को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है. सभी जगह दिल्ली पुलिस ने जांच की लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. ईमेल भेजने वाले को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. साथ ही एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है.
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि कुछ स्कूलों को बुधवार सुबह बम की धमकी मिली. छात्रों को घर भेजकर स्कूल परिसर की तलाशी की गई. लेकिन अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. हम पुलिस और स्कूलों के संपर्क में हैं. मैं अभिभावको और नागरिकों से अपील करती हूं कि वे घबराएं नहीं. पुलिस को अभी तक जांच में कुछ नहीं मिला है.
दिल्ली और नोएडा के जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल किए गए हैं, उनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल, रोहिणी का डीपीएस स्कूल, वसंत कुंज का डीपीएस स्कूल, पीतमपुरा के डीएवी स्कूल के अलावा नोएडा के डीपीएस जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं.
द्वारका के हाई प्रोफाइल DPS स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई. सुबह छह बजे दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. पूरे स्कूल की तलाशी की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










