
'देखिए गुंडों-लफंगों को...' गुजरात में AAP कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के अरविंद केजरीवाल
AajTak
गुजरात के सूरत में आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने की खबर है. आप कार्यकर्ता यहां बीजेपी कार्यालय का घेराव करने आए गए थे. इसी दौरान विवाद हो गया और आपस में भिड़ गए.
गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. केजरीवाल ने ट्वीट किया और हमला करने वालों को गुंडा और लफंगा कहा है. केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एक पत्र भी ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अहिंसात्मक तरीके से विरोध करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है.
जानकारी के मुताबिक, आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने की खबर है. आप कार्यकर्ता यहां बीजेपी कार्यालय का घेराव करने आए थे. इसी दौरान विवाद हो गया और आपस में भिड़ गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता ने आप के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की. इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया. केजरीवाल ने कहा-
देखिए इन गुंडों लफंगों को. खुलेआम मारपीट कर रहे हैं. देशभर में गुंडागर्दी कर रखी है. ऐसे देश आगे बढ़ेगा? ये लोग कभी आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा, रोजगार नहीं देंगे. क्योंकि इन्हें राजनीति के लिए बेरोजगार गुंडे और लफंगे चाहिए. सभी देशभक्त युवाओं को इनके खिलाफ एकजुट होना होगा.
देखिए इन गुंडों लफ़ंगों को। खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। देशभर में गुंडागर्दी कर रखी है। ऐसे देश आगे बढ़ेगा? ये लोग कभी आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा, रोज़गार नहीं देंगे।क्योंकि इन्हें राजनीति के लिए बेरोज़गार गुंडे और लफ़ंगे चाहिए सभी देशभक्त युवाओं को इनके ख़िलाफ़ एकजुट होना होगा https://t.co/WYion2hTuw
आप के 13 नेताओं के खिलाफ केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










