
'देखना कोई पीछे न रह जाए...', साड़ी और चप्पल में ममता बनर्जी ने लंदन के हाइड्रा पार्क में की जॉगिंग- Video
AajTak
जर्मनी से लेकर स्पेन, इटली और लंदन तक, लगभग अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलना और अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जॉगिंग करना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहचान रही है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत अनुशासित और सादगी भरा जीवन जीती हैं. चाहे वह भारत में रहें या फिर विदेशी दौरे पर गई हों, अपनी दिनचर्या नहीं बदलतीं. ममता फिलहाल ब्रिटेन के दौरे पर हैं, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होना है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन के मशहूर हाइड्रा पार्क में मॉर्निंग वॉक करती दिख रही हैं. खास बात ये है कि वह इस दौरान भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा- सफेद रंग की सूती साड़ी और हवाई चप्पल में थीं.
वायरल वीडियो में ममता बनर्जी को लंदन के सबसे प्रसिद्ध पार्कों में से एक से गुजरते समय अपने साथ आए लोगों से टेम्पो बनाए रखने का आग्रह करते हुए सुना जा सकता है. वह कहती हैं, 'देखना कोई पीछे न छूट जाए'. बंगाल में यह एक जाना-पहचाना नजारा है, जहां उन्हें अक्सर राजनीतिक रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान लंबी दूरी तक पैदल चलते हुए देखा जाता है. हालांकि, विदेशी दौरे पर भी फिटनेस के प्रति ममता बनर्जी की प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं दिखाई देती है.
Bengal and Britain share a relationship that spans centuries, rooted in history, culture, and commerce. As we landed in London yesterday, we stepped into a city that, much like Kolkata, carries the weight of its past while embracing the dynamism of the present. Before the day’s… pic.twitter.com/xNx4tZ0crl
जर्मनी से लेकर स्पेन, इटली और लंदन तक, लगभग अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलना और अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जॉगिंग करना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहचान रही है. बंगाल में निवेश लाने के लिए मंगलवार को ममता बनर्जी यूके इंडिया बिजनेस काउंसिल, फिक्की और डब्ल्यूबीआईडीसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगी. उनके साथ 15 सदस्यीय बिजनेस डेलिगेशन भी इस सेमिनार में हिस्सा लेने लंदन गया है. इस डेलिगेशन में आरपीएसजी के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका, इमामी के वाइस चेयरमैन और एमडी हर्ष अग्रवाल, लक्ष्मी ग्रुप के एमडी रुद्र चटर्जी, अंबुजा नेवतिया ग्रुप के चेयरमैन हर्ष नेवतिया, पैटन के एमडी संजय बुधिया, टीटागढ़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन उमेश चौधरी और धुनसेरी ग्रुप के चेयरमैन सीके धानुका शामिल हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










