
दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Ola-Uber कैब की दिल्ली में No Entry... केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार झेल रहा है. प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार रोज नए-नए फैसले ले रही है. अब दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये ऐलान किया है.
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण की मार झेल रहा है. प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार रोज नए-नए फैसले ले रही है. अब दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड Uber OLA समेत अन्य ऐप आधारित कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये ऐलान किया है. केजरीवाल सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में रजिस्ट्रेशन वाली यानी सिर्फ DL नंबर वाली ऐप आधारित कैब ही चलेंगी. गोपाल राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऐप आधारित दिल्ली से बाहर की रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है.
दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित
दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देजनर विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है. सभी स्कूलों में 09 नवंबर से 18 नवंबर तक विंटर ब्रेक यानी सर्दी की छुट्टियां घोषित की गई हैं. इससे पहले वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 10 नवंबर तक फिजिकल क्लासेस बंद करके ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट कर दिया है. सर्दियों की घुट्टियों के ऐलान के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे.
दिल्ली में 13 नवंबर से लागू होगा ऑड ईवन
दिल्ली-NCR में लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस पर काबू पाने के लिए तमाम कदम उठा रही है. लेकिन अब तक ये नाकाफी साबित हो रहे हैं. हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है. ऐसे में केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों अपने 7 साल पुराने ऑड ईवन फॉर्मूले को 13 नवंबर से लागू करने का ऐलान किया है.
किस दिन कौन सी गाड़ी चलेगी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










