
दूसरे पति को राखी बांधने वाली युवती को नारी निकेतन भेजा, पहला पति बोला- बचपन का प्यार मंजूर है... प्रशासन करे मदद
AajTak
कांकेर जिले में अपने पति को राखी बांधने वाली एक युवती को पुलिस ने सखी वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया है. तरुणा शर्मा के पहले पति सुरेंद्र सांखला ने फोन पर बताया कि उनकी पत्नी को जिला प्रशासन नारी निकेतन में रखा है. वह मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरी है. लिहाजा, प्रशासन से गुजारिश है कि उसका अच्छी तरह से ध्यान रखा जाए.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की एक युवती द्वारा अपने पति को राखी बांधने का मामला चर्चा में है. दरअसल, यह मामला बचपन के प्यार से जुड़ा है. राजस्थान की एक लड़की की शादी उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रहने वाले एक युवक से जबरन करा दी थी.
युवती का कहना है कि परिजनों ने जिस लड़के से उसकी शादी कराई, उसकी उम्र 40 साल है और वह मानसिक तौर पर बीमार भी है. वह ऐसे लड़के साथ रहकर अपनी जिंदगी खराब नहीं करना चाहती है. इसके लिए युवती तरुणा शर्मा ने ट्विटर के जरिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई गई थी.
ट्वीट के वायरल होने के बाद शनिवार अंतागढ़ थाना प्रभारी रोशन कौशिक नवविवाहिता के घर पहुंचे. इसके बाद उसे सखी वन सेंटर के सुपुर्द कर दिया. तरुणा शर्मा की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले सुरेंद्र सांखला के साथ 13 जनवरी 2023 को हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. इसके बाद से तरुणा का परिवार उसके खिलाफ था.
पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया
इसके बाद तरुणा के पिता उसे ससुराल से लेकर आए और उसकी दूसरी शादी कांकेर के रहने वाले युवक से करा दी. तरुणा ने इस शादी को स्वीकर नहीं किया और अपने दूसरे पति जितेंद्र जोशी को राखी बांध दी थी. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी.
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और तरुणा शर्मा को सखी वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया. इस मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची, इसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










