
दूल्हे को नशे में झूमता देख दुल्हन ने नहीं पहनाई वरमाला, लौटा दी नेपाल से आई बारात
AajTak
Bihar News: मधुबनी के बासोपट्टी में नेपाल से शादी करने आए दूल्हे को दुल्हन ने गले में वरमाला पहनाने से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे ने शराब पी रखी थी. दुल्हन के इस फैसले से नाराज बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. फिर भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी ना करने का फैसला नहीं बदला.
शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं. पूरी रस्मों रिवाज के साथ दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचाई गई, आंगन में मंडप सजाया गया, बारातियों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए गए. चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था. तय समय पर दूल्हा और बाराती पहुंचे. जैसे ही जयमाला के लिए दुल्हन स्टेज पर चढ़ी तो उसने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया.
यह पूरा मामला बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के झिटकोहिया गांव का है. यहां एक लड़की ने शराबी दूल्हे को सबक सिखाते हुए घर आई बारात को वापस लौटा दिया. यह शादी बुझाउन सादा के घर हो रही थी जिसमें उनकी बेटी काजल कुमारी का रिश्ता नेपाल के धनुषा जिला निवासी राजू सादा से तय हुआ था.
दोनों पक्षों में हुई मारपीट दुल्हन के इस फैसले से नाराज बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. लेकिन बहादुर बेटी का फैसला नहीं बदला और शराबी दूल्हे के साथ बारातियों को बैरंग ही नेपाल लौटना पड़ा. लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि करीब 100 की संख्या में आए बारातियों में दूल्हा समेत सभी लोग शराब के नशे में धुत थे.
बेटी के फैसले की हो रही तारीफ पता हो कि बिहार में शराबबंदी कानून को सही मायने में लागू कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. बावजूद इसके आए दिन शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाए जाने की खबरें आती रहती हैं.
ऐसे वक्त में बासोपट्टी की इस बहादुर बेटी ने जिस तरह से शराबी दूल्हे और बारातियों को बेरंग लौटाने की हिम्मत दिखाई है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
इस घटना के बाद बेटी के फैसले की चारों तरफ तारीफ हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी दूसरी हो जाएगी, लेकिन इस तरह के दूल्हे के साथ शादी करने से लड़की का पूरा जीवन खराब हो जाता.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










