
दुश्मन की धरती हिला देती है भारत की पृथ्वी-2 मिसाइल, जानिए इसकी ताकत
AajTak
Prithvi-II मिसाइल. यानी मौत और तबाही का दूसरा नाम. भारतीय सेना और DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर में इसका सफल परीक्षण किया. इससे टेस्ट से पहले इसका दो साल पूर्व परीक्षण किया गया था. आइए जानते है इस मिसाइल की रेंज, ताकत, गति और परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता.
पृथ्वी-2 (Prithvi-2) मिसाइल सिंगल स्टेज का लिक्विड ईंधन वाली मिसाइल है. जो अधिकतम 500 किलोग्राम वजनी हथियार ले जा सकता है. इसमें उच्च स्तर के विस्फोटक, छेद करने वाले, क्लस्टर बम, टुकड़े करने वाले, गर्मी पैदा करने वाले, रसायनिक और टैक्टिकल परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं. यानी किसी भी हथियार को लगाकर पृथ्वी-2 मिसाइल छोड़ दो, दुश्मन की धरती हिल जाएगी.
इस मिसाइल की शुरुआत 1983 में शुरु हुए इंटिग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (IGMDP) के तहत हुआ था. इस मिसाइल को प्रोजेक्ट डेविल (Project Devil) के अंतर्गत बनाया गया था. तीन मिसाइलें बनाई जानी थीं. पृथ्वी-1 भारतीय थल सेना के लिए. रेंज थी 150 किलोमीटर जिसमें 1000 किलोग्राम वजनी हथियार लगा सकते थे. पृथ्वी-2 भारतीय वायु सेना के लिए. रेंज थी 350 किलोमीटर, जिसमें 500 KG वजनी हथियार लगा सकते हैं. पृथ्वी-3 भारतीय नौसेना के लिए. 1000 KG वजनी हथियार उठाने वाली इस मिसाइल की रेंज 350 KM है.
पृथ्वी-2 (Prithvi-2) मिसाइल को स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (Strategic Forces Command) संचालित करती है. इस मिसाइल का वजन 4600 किलोग्राम है. इसकी लंबाई 8.56 मीटर है. जबकि, व्यास 110 सेंटीमीटर है. पृथ्वी-2 की सटीक मारक रेंज 250 से 350 किलोमीटर है. यह स्ट्रैप डाउन इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम से चलती है. इसकी सटीकता 10 मीटर है. यानी दुश्मन अपने स्थान से हटकर 10 मीटर इधर-उधर भी जाता है तो मौत टाल नहीं सकता.
इसे लॉन्च करने के लिए 8x8 टाटा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर मोबाइल लॉन्चर से दागा जाता है. इसका पहला परीक्षण 1996 में किया गया था. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये किसी भी एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम (Anti-Ballistic Missile) को धोखा दे सकती है. अब तक इस मिसाइल के करीब दो दर्जन सफल परीक्षण हो चुके हैं. यानी यह मिसाइल किसी भी समय दुश्मन को बर्बाद करने के लिए तैयार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










