
'दुश्मन की चाल में ना फंसे...', पाकिस्तानी सेना की नई साजिश पर बोलीं किरण बेदी
AajTak
किरण बेदी ने कहा कि इन लोगों का काम भारत में भाषा और जाति के आधार पर हिंदुओं के बीच मतभेद बढ़ाने का काम सौंपा गया है. एक पूर्व आईएसआई अधिकारी कर्नल हफीजुल्लाह इस टीम की अगुवाई कर रहा है.
पूर्व आईपीएस अधिकारी और केरल की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कथित तौर पर खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सेना ने एक स्पेशल सोशल मीडिया टीम का गठन किया है, जिसमें विभिन्न भारतीय भाषाओं में दक्ष 300 एक्सपर्ट्स हैं. इन्हें मासिक वेतन के आधार पर नियुक्त किया गया है.
किरण बेदी ने कहा कि इन लोगों का काम भारत में भाषा और जाति के आधार पर हिंदुओं के बीच मतभेद बढ़ाने का काम सौंपा गया है. एक पूर्व आईएसआई अधिकारी कर्नल हफीजुल्लाह इस टीम की अगुवाई कर रहा है.
बेदी लिखती हैं कि अगर आप भविष्य में इस तरह की कोई पोस्ट देखें जो जाति या भाषा के आधार पर हिंदुओं के बीच दुश्मनी को बढ़ाने वाली हो तो इन पर प्रतिक्रिया नहीं दें. इस तरह के यूजर्स को तुरंत ब्लॉक करें और दुश्मन की साजिश को नाकाम करें. देश में एकता बनाए रखने की जिम्मेदारी सिर्फ जवानों की नहीं है. आप भी बिना बॉर्डर पर लड़ें दुश्मनों के मंसूबे समझकर उन्हें हराकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. ये भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें हमें और आको मिल लड़ना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










