
दुल्हन को जयमाला पहनाते ही दूल्हा बोला- 'नहीं करनी है मुझे शादी', हैरान कर देगी वजह
AajTak
मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर जयमाला की रस्म होते ही दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया.
बिहार के मोतिहारी में जयमाला के बाद दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. इससे गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. दूल्हे को काफी समझाने की कोशिश भी की गई पर वो अपनी जिद पर अड़ा रहा. फिर पंचों के सामने दोनों पक्ष के लोग बैठे और शादी में आया खर्च लौटाने पर लड़का पक्ष राजी हुआ और मामले को रफा दफा कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक छह माह पहले धूमधाम से बेतिया स्थित काली बाग मंदिर में रिंग सेरेमनी हुई थी. दोनों पक्ष के मेहमानों ने जमकर दावत का लुफ्त भी उठाया था. शादी के समय बैंड बाजे के साथ बारात लड़की के घर पहुंची. स्टेज पर जयमाला भी हुई और अचानक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया.
शुरुआत में लोगों को लगा कि दूल्हा मजाक कर रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद दुल्हन और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन भी खिसक गई. दूल्हे ने चुपचाप भागने की कोशिश भी की लेकिन दुल्हन के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई.
बारात बेतिया के योगपट्टि थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी. दूल्हे का नाम सर्वेश शुक्ला बताया जा रहा है. इस मामले की थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बताया जा रहा है कि दूल्हे का किसी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिसकी वजह से उसने शादी से मना किया.
दुल्हन पक्ष का कहना है कि शादी से पहले 12 लाख रुपये नकद दिया गया था. इसके अलावा शादी वाले दिन तकरीबन 7 से 8 लाख रुपये खर्च हुए. शादी टूटने की वजह से दूल्हन के परिजन काफी दुखी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










