
दुलत की किताब पर उमर-महबूबा मुफ्ती में ठनी, अब्दुल्ला ने याद दिलाया पुरानी किताब का किस्सा, आखिर वो क्या था
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने यह नहीं बताया कि दुलत ने अपनी पिछली किताब में महबूबा मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के बारे में क्या लिखा था. लेकिन यह स्पष्ट है कि उमर यहां एएस दुलत की 2015 में पब्लिश किताब Kashmir: The Vajpayee Years की बात कर रहे हैं.
भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (Raw) के पूर्व चीफ एएस दुलत एक बार फिर चर्चा में है. उनकी नई किताब The Chief Minister and the Spy को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस किताब में दुलत ने फारूक अब्दुल्ला को लेकर बड़ा दावा किया है, जिस पर महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया से उमर अब्दुल्ला बिफर गए हैं. उमर ने दो टूक कह दिया है कि इस तरह तो क्या दुलत की पिछली किताब में महबूबा के पिता के बारे में लिखी गई बातें भी सच हैं?
हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने यह नहीं बताया कि दुलत ने अपनी पिछली किताब में महबूबा मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के बारे में क्या लिखा था. लेकिन यह स्पष्ट है कि उमर यहां एएस दुलत की 2015 में पब्लिश किताब Kashmir: The Vajpayee Years की बात कर रहे हैं.
दुलत की यह किताब 1990 के दशक में रॉ के चीफ और आईबी के विशेष निदेशक के तौर पर उनके अनुभवों पर आधारित हैं. किताब में वाजपेयी सरकार के दौरान कश्मीर में शांति स्थापित करने की कोशिशों, भारत-पाकिस्तान शांति पहल, कश्मीर में भारत सरकार की नीतियों, अलगाववादी आंदोलनों और खुफिया ऑपरेशन को लेकर कई दावे किए गए हैं.
इस किताब में दुलत ने दावा किया है कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान मुफ्ती मोहम्मद सईद ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान ने कश्मीर में सभी को अपने प्रभाव में ले लिया है. वे सभी को वित्तीय मदद दे रहे हैं. उन्होंने हमसे भी संपर्क किया है.
दुलत ने किताब में दावा किया है कि अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी और मुफ्ती मोहम्मद सईद के बीच करीबी रिश्ता था. उनके अनुसार, गिलानी ने मुफ्ती को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) बनाने में मदद की थी. इसके अलावा किताब में 1989 में मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण का भी जिक्र है.
किताब में कहा गया है कि उस समय मुफ्ती सईद केंद्र सरकार में गृहमंत्री थे और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) ने रुबिया का अपहरण कर लिया था और उसे छोड़ने के बदले पांच आतंकियों की रिहाई की मांग की थी. दुलत ने किताब में दावा किया कि उस समय फारूक अब्दुल्ला ने इसका विरोध किया था लेकिन चूंकि केंद्र सरकार (सरकार में सईद गृहमंत्री थे) ने आतंकियों को रिहा कर दिया था. यह फैसला कश्मीर में आतंक को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








