
दुर्लभ ड्रैगन सांप, जादुई शक्तियां और करोड़ों का खेल... हैरान कर देगा ठगी का ये तरीका, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर में दुर्लभ ड्रैगन सांप के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. यह गिरोह भोले-भाले लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर नकली सांप को दुर्लभ प्रजाति का बताकर ठगी करता था. गिरोह ने यमुनानगर समेत कई जगहों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा में ड्रैगन सांप (Dragon snake) के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. यह गिरोह दुर्लभ और बेशकीमती जानवरों की आड़ में करोड़ों की ठगी करता है. इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. ये लोग भोले-भाले लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर ठगी करते हैं.
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के लोग लोगों को बातों में फंसाते हैं और फिर उन्हें दुर्लभ ड्रैगन सांप की तरह दिखने वाली कोई चीज दिखाते हैं और कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रजाति की कीमत करोड़ों में है. ये आरोपी पहले तो सांप की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं, फिर नकली सांप को असली बताकर मोटी रकम वसूल लेते हैं.
यमुनानगर में इस गिरोह ने इसी तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. गिरोह के चार सदस्यों ने एक व्यापारी को एक सांप के जरिए करोड़ों कमाने का लालच दिया. व्यापारी गिरोह की बातों में फंस गया और 35 लाख रुपये गंवा बैठा.
कई राज्यों में फैला गिरोह का नेटवर्क
इस गिरोह के शिकार लोग केवल यमुनानगर के ही नहीं हैं. इसका नेटवर्क अंबाला, लुधियाना, चंडीगढ़ में भी है. इसी के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी ठगी के ऐसे मामले सामने आए हैं. ठगों ने कहीं कैंसर के इलाज में सांप के उपयोग का दावा किया तो कहीं सांप को जादुई शक्तियों वाला बताकर लोगों को फंसाया है.
यह भी पढ़ें: धनबाद में साइबर क्राइम के गिरोह का भंडाफोड़, किराए के मकान से चला रहे थे ठगी का कारोबार, 4 गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










