
'दुर्गा पूजा मनाया तो छोड़ेंगे नहीं...', बांग्लादेश में हिंदुओं को खुलेआम धमका रहे कट्टरपंथी
AajTak
कट्टरपंथी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो दुर्गा पूजा की तैयारियों में लगे हैं. वहीं, खुलेआम लोगों को धमकी दी जा रही है. धमकी भरी चिट्ठी भी वायरल हो रही है.
पड़ोसी देश बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. हिंदू अल्पसंख्यकों के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है. कट्टरपंथी समूह सड़कों पर स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं. कई छात्र संगठन देश में इस्लामिक कानून वाले शासन की मांग कर रहे हैं. अब हिंदुओं को दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर भी धमकी दी जा रही है. दुर्गा पूजा के विरोध पर आपत्ति जताने पर हिंदू शिक्षक को नौकरी से निकाल दिया गया.
बांग्लादेश छोड़ दें...
कट्टरपंथी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर किसी ने दुर्गा पूजा मनाने के लिए पहल की तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. विरोध करने वालों को बांग्लादेश छोड़कर जाने की सलाह दी जा रही है. कट्टरपंथी उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जो दुर्गा पूजा की तैयारियों में लगे हैं. वहीं, खुलेआम लोगों को धमकी दी जा रही है. धमकी भरी चिट्ठी भी वायरल हो रही है.
मंदिरों को दी गई धमकी भरी चिट्ठी
हाल ही में बांग्लादेश में खुलना के डकॉप में स्थित कई मंदिरों को हाल ही में गुमनाम धमकी भरी चिट्ठी मिली है. इन चिट्ठियों में मांग की गई है कि मंदिर प्रबंधक 5 लाख टका का टोल चुकाएं. नहीं तो उन्हें दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ये चिट्ठी दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के नेताओं को भेजी गई थी और उनमें चेतावनी दी गई थी कि अगर वे मांगे पूरी नहीं करेंगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
यह भी पढ़ें: 'मंदिर के बाहर ना दिखे हिंदू देवी-देवता की तस्वीर', बांग्लादेश में क्यों की जा रही ये डिमांड?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











