
दुबई में बैठकर मुंबई में फैला रहा था ड्रग्स, मास्टरमाइंड मुस्तफा को लाया गया भारत, CBI को मिली बड़ी सफलता
AajTak
मुंबई में ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी कुब्बावाला मुस्तफा को दुबई से भारत प्रत्यर्पित किया गया है. सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री मामले में फरार मुस्तफा को सीबीआई और इंटरपोल के संयुक्त अभियान में यूएई से गिरफ्तार किया गया था. 25 नवंबर 2024 को जारी रेड नोटिस के तहत गिरफ्तारी हुई. उसे भारत लाने के लिए मुंबई पुलिस की टीम विशेष रूप से दुबई भेजी गई थी.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ड्रग्स तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी कुब्बावाला मुस्तफा को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. वह लंबे समय से फ़रार चल रहा था और विदेश में रहकर ड्रग्स तस्करी को अंजाम दे रहा था.
मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 67/2024 में सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री चलाने के मामले में वह फ़रार चल रहा था. उसके पीछे केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), मुंबई पुलिस और इंटरपोल लगी हुई थी.
सीबीआई और इंटरपोल के संयुक्त अभियान के जरिए उसे यूएई में दबोचा गया और फिर आज (शुक्रवार) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतारा गया. मुंबई पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम को मुस्तफा को लाने के लिए भेजा गया था.
CBI ने मुंबई पुलिस के अनुरोध पर 25 नवंबर 2024 को इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी किया था. इस केस में मुस्तफा के लिंक वाली एक फैक्ट्री से 126.14 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त किए गए थे, जिसकी कीमत 2.52 करोड़ रुपये आंकी गई थी.
यह भी पढ़ें: ड्रग्स की वजह से मां नहीं दिया ध्यान तो कुत्तों के साथ रहने लगा बेटा, अब भौंककर करता है बात
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई समन्वित कार्रवाई

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










