
दुबई में पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया, गुड़गांव में हुई 30 करोड़ की चोरी का है मास्टरमाइंड
AajTak
Gurugram News: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के निशाने पर बना हुआ है. हाल ही में एनसीआर में गैंगस्टर के साथ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का भी पर्दाफाश किया गया है, जिसमें एक जूनियर नेशनल मुक्केबाज खिलाड़ी भी शामिल है.
दिल्ली से सटे गुड़गांव (गुरुग्राम) में 30 करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई में पकड़ लिया गया है. पुलिस इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने के इनपुट मिले थे. इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था. इसके आधार पर दुबई में इसे दबोच लिया गया. इसे जल्द भारत लाया जाएगा. दिल्ली पुलिस लगरपुरिया पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगा दिया था.
बता दें कि गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में साल 2021 में 5 अगस्त के दिन 30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया था. इस वारदात में दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया इस चोरी का मास्टरमाइंड है. बदमाशों ने अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रकम चुराई थी.
उधर, हाल ही में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने विकास लगरपुरिया गिरोह के दो शूटरों चेतन मान उर्फ बॉक्सर और धीरपाल को गिरफ्तार किया है. इनमें से चेतन राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर रह चुका है.
स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से सूचना मिल रही थी कि मोस्टवांटेड इनामी अपराधी विकास गुलिया उर्फ विकास लगरपुरिया के शूटर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ा अपराध करने की फिराक में हैं. जांच में पता चला कि धीरपाल और चेतन, विकास लगरपुरिया गिरोह के सदस्य हैं और उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली में कुछ जघन्य अपराध को अंजाम देने के मकसद से मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार खरीदे हैं.
26 अप्रैल को टीम को विशेष सूचना मिली कि चेतन दक्षिण दिल्ली में घूम रहा है और कोई अपराध करने के लिए वह महरौली में आ रहा है. इस सूचना पर कार्रवाई करने के लिए एक जाल बिछाया गया और आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने दिल्ली के कटवारिया सराय के एक कमरे में अपनी पिस्टल छिपा रखी है. छापेमारी कर उसके किराए के कमरे से एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










