
दुपट्टा डालकर फांसी लगा रही थी महिला, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, बचाई जान
AajTak
बालापुर में पुलिस की तेजी के चलते एक महिला का जान बच गई. पुलिस ने फांसी लगाकर अपनी जान देने जा रही महिला को समय रहते रोक लिया. पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बचाया.
महाराष्ट्र के बालापुर में पुलिस की तेजी के चलते एक महिला का जान बच गई. पुलिस ने फांसी लगाकर अपनी जान देने जा रही महिला को समय रहते रोक लिया. दरअसल, गुरुवार सुबह लगभग 9:45 बजे, 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल आया जिसपर एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी दी गई.
इसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए, बीसी ड्यूटी स्टाफ पीसी 13118 राजू रेड्डी और पीसी 13620 एस. थारुन पांच मिनट के भीतर स्थान पर पहुंच गए.
घटनास्थल पर पहुंचने पर अधिकारियों ने देखा कि महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है. हालात को समझते हुए, उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ दिया और उसे समय रहते बचा लिया. इसके बाद अधिकारियों ने महिला और उसके परिवार को बैठकर समझाया और इमोश्नल सपोर्ट दिया. मामले में आत्महत्या की कोशिश का कारण अभी पता नहीं लग सका है.
सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस लोहे की रॉड की मदद से पहले मश्क्कत करके दरवाजा खोलती. अंदर जाकर दिखता है कि महिला ने दुपट्टे की मदद से खुद को फांसी लगा ली है.पुलिस उसे तुरंत नीचे उतारकर उसके गले से दुपट्टी की गांठ को खोलती है. महिला को सुरक्षित बचा लिया जाता है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी देखा गया है कि पुलिस की तेजी के चलते किसी की जान बचाई गई है. आत्महत्या की कोशिश के कई मामलों में पुलिस की तेजी काम आई है और पीड़ित को बचाया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










