
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर रिकॉर्ड 100% वोटिंग, माइनस में तापमान, हेलिकॉप्टर से गई थी पोलिंग टीम
AajTak
लाहौल-स्पीति जिले के टाशीगंग पोलिंग बूथ पर सेना के हेलिकॉप्टर से पोलिंग टीम को भेजा गया था. अब ईवीएम को लेकर भी पोलिंग टीम हेलिकॉप्टर से ही लौटेगी. टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वर्मा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यहां कड़कड़ाती ठंड है, इसके बावजूद दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ पर मतदाता अपने वोट डालने पहुंचे.
हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. यहां लाहौल-स्पीति जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग (Tashigang) में सभी 52 वोटर्स ने मतदान किया है. यानी यहां 100 फीसदी वोटिंग हुई है. इसके साथ ही यहां इतिहास भी बन गया है. चुनाव आयोग ने 15,256 फीट की ऊंचाई पर सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ स्थापित किया था. इस बूथ पर टाशीगंग, काजा गांव के लोगों ने मतदान किया है.
इस पोलिंग बूथ पर सेना के हेलिकॉप्टर से पोलिंग टीम को भेजा गया था. अब ईवीएम को लेकर भी पोलिंग टीम हेलिकॉप्टर से ही लौटेगी. टाशीगंग में 100 फीसदी मतदान को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक वर्मा ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि यहां कड़कड़ाती ठंड है, इसके बावजूद दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ पर मतदाता अपने वोट डालने पहुंचे.
कड़कड़ाती ठंड में लोगों ने डाले वोट
टाशीगंग में मतदान को लेकर ग्रामीणों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला. यहां पर लोग पारंपरिक परिधानों में मतदान का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे. टाशीगंग मतदान केंद्र को दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र माना गया है. यहां पर चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों को 2 दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था.
दोपहर बाद वोट डालने बूथ पर पहुंचे लोग
शनिवार दोपहर बाद यहां पर ग्रामीण आने शुरू हुए और उन्होंने अपने-अपने मत का प्रयोग किया. लाहौल स्पीति के विभिन्न मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग की टीम को भी कड़कती ठंड का सामना करना पड़ा. क्योंकि 2 दिन पहले ही जिला भर में बर्फबारी हुई थी और उसके बाद से पारा माइनस में चला गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










