
दुनिया की 25% जीडीपी, ट्रंप की दादागीरी को सीधा चैलेंज... भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया 'मदर ऑफ ऑल डील्स'
AajTak
भारत और 27 देशों के ब्लॉक यूरोपियन यूनियन ने 2007 में शुरू हुई एक ट्रेड डील को आखिरकार पूरा कर लिया है. अंतर्राष्ट्रीय हलकों में इस समझौते का 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा जा रहा है. भारत-EU का ये डील न सिर्फ आंकड़ों में एक भारी भरकम समझौता है बल्कि भारत की स्वतंत्र विदेश और व्यापार नीति की उदघोषणा भी है. इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पैंतरे का माकूल जवाब भी कहा जा रहा है.
भारत की 1.4 अरब आबादी और यूरोपीय संघ के 45 करोड़. कुल मिलाकर दुनिया के 2 अरब लोग. दुनिया की जीडीपी का 25 प्रतिशत हिंसा. विश्व में होने वाले व्यापार का एक तिहाई हिस्सा. ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं है, बल्कि ये आत्मविश्वास से लबरेज भारत और यूरोप की बुलंद आवाज है. भारत और यूरोप के बीच 18 साल तक चले जद्दोजहद, व्यापार की जटिल वार्ताएं, दुनिया के बनते बिगड़ते समीकरण, किसानों की चिंताएं और छोटे उद्योगों का डर, सब कुछ पार कर भारत और यूरोपियन यूरोपियन ने आखिरकार 'मदर ऑफ ऑल डील्स' पर हस्ताक्षर कर ही दिया. यह कोई साधारण व्यापार समझौता नहीं है. यह दुनिया के आर्थिक नक्शे पर एक नया सितारा उभरने की घोषणा थी.
आइए पहले समझते हैं कि इंटरनेशनल ट्रेड की भाषा में ट्रेड डील, या फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) क्या होता है
ट्रेड डील दो या अधिक देशों के बीच कानूनी समझौता होता है, जो आयात शुल्क कम करने या हटाने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने और व्यापार नियम तय करने के लिए किया जाता है. ट्रेड डील या फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) देशों के बीच व्यापार बाधाओं को कम करता है, जैसे टैरिफ घटाकर निर्यात-आयात आसान बनाना. इससे दोनों पक्षों को आर्थिक लाभ मिलता है, दोनों पक्षों को एक दूसरे के तकनीक का लाभ मिलता है. लेकिन संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा भी होती है. यूरोपियन यूनियन में इस वक्त 27 देश शामिल हैं.
साथ आईं दुनिया की दो दिग्गज अर्थव्यवस्थाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील के पूरे होने पर कहा कि दुनिया की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह ऐतिहासिक डील अभूतपूर्व अवसर पैदा करने और विकास के साथ-साथ सहयोग के नए रास्ते खोलने का वादा करती है. इस डील से पूरे ग्लोबल समुदाय को फायदा होगा.
यह प्रमुख सेक्टरों में अच्छी क्वालिटी की नौकरियां पैदा करने, हमारे युवाओं, प्रोफेशनल टैलेंट, छात्रों और रिसर्चर्स के लिए आगे बढ़ने के और मौके देने और डिजिटल युग की क्षमता को अनलॉक करने में मदद करेगी. सबसे जरूरी बात यह है कि यह इनोवेशन को बढ़ावा देगी और आपसी विकास के लिए आर्थिक संबंधों को मज़बूत करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










