
दुनिया की इस खतरनाक जगह से वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला 'चॉकलेट मेंढक'
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक चॉकलेट रंग के मेंढक की खोज की है. दुनिया के दूसरे सबसे बड़े द्वीप न्यू गिनी के घने जंगलों में जाकर इन शोधकर्ताओं ने बेहद दुर्लभ मेंढक को खोजा है और ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक चॉकलेट रंग के मेंढक की खोज की है. दुनिया के दूसरे सबसे बड़े द्वीप न्यू गिनी के घने जंगलों में जाकर इन शोधकर्ताओं ने बेहद दुर्लभ मेंढक को खोजा है और ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में कैडबरी फ्रेडो चॉकलेट बार काफी लोकप्रिय हैं और ऑस्ट्रेलिया में इस मेंढक की खोज के साथ ही फ्रेडो चॉकलेट ट्रेंड होने लगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई शहर क्वीन्सलैंड की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इस मेंढक को खोजने में सफलता हासिल की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मेंढक इतने लंबे समय तक इंसानों की नजरों से दूर रहकर एक रहस्य इसलिए बना रहा क्योंकि जिन उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में ये रहता है, उन जंगलों को भेदना कड़ी चुनौती है हालांकि इन निडर रिसर्चर्स ने काफी संघर्ष के बाद इसमें कामयाबी पाई. (चॉकलेट मेंढक/Getty Images)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










