
'दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन' खरीदना चाहता हैं? इस दिन से शुरू होगी JioPhone Next की प्री-बुकिंग
Zee News
JioPhone Next की प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है. इस फोन को रिलायंस कंपनी गूगल के साथ मिलकर बना रही है. कंपनी ने दावा किया है कि ये दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा.
नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस (Reliance) इस वक्त गूगल (Google) के साथ मिलकर 'दुनिया का सबसे सस्ता' 4G स्मार्टफोन (World's Cheapest 4G Smartphone) बनाने का काम कर रही है. इस फोन की लॉन्चिंग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) की प्री-बुकिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, जियोफोन नेक्स्ट अगले सप्ताह से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा. पब्लिकेशन ने यह जानकारी अपने रिटेल सूत्रों के हवाले से दी है. ऐसी उम्मीद है कि प्री-बुकिंग को लेकर सामने आई यह टाइमलाइन सही हो सकती है क्योंकि फोन की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होनी है. कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने 44वें रिलायंस एजीएम के दौरान डिवाइस की जानकारी देते हुए इसकी लॉन्चिंग की डेट का ऐलान किया था.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







