
दुनिया का सबसे महंगा मुकदमा LIVE देखा, श्रद्धा के हत्यारे ने ऐसे दिया दिल्ली-मुंबई पुलिस को चकमा
AajTak
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री (Internet Search History) खंगाली गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पता चला कि श्रद्धा की हत्या के बाद उसने दुनिया के सबसे महंगे, जॉनी डेप और एम्बर हर्ड केस को कई बार देखा और पढ़ा भी. फिर इसी केस से कानून के तमाम दांव पेंच के बारे में अपनी समझ को बढ़ाया.
श्रद्धा हत्याकांड में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी अफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री (Internet Search History) को खंगालने पर पता चला है कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दोनों बाद जून महीने में लड़े गए दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को आफताब ने कई बार देखा और पढ़ा भी. फिर इसी केस से कानून के तमाम दांव पेंच के बारे में अपनी समझ को बढ़ाया.
श्रद्धा की हत्या के बाद जब मुंबई पुलिस श्रद्धा की मिसिंग केस की तफ्तीश कर रही थी, तब आफताब से कई राउंड की पूछताछ की गई थी. उस समय मुंबई पुलिस को गुमराह करने में आफताब कामयाब भी रहा. मुंबई पुलिस के सामने उसने दावा किया था की श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई है जिस पर मुंबई पुलिस ने भरोसा किया और आफताब को छोड़ दिया. दिल्ली पुलिस ने भी अफताब से श्रद्धा को लेकर कई राउंड की पूछताछ की थी जिसमें वो लगातार दिल्ली पुलिस को गुमराह करता रहा.
अब अफताब की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से इस बात का खुलासा हुआ कि आखिर कैसे उसने कानूनी दांव-पेंच के हर हथकंडे को पहले से जानने और समझने की कोशिश की थी. जिसका इस्तेमाल उसने दिल्ली-मुंबई पुलिस को जांच के दौरान उलझाने में किया.
क्या था जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का केस? हॉलीवुड सुपर स्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड (Amber Heard) ने साल 2018 में एक अखबार को इंटरव्यू देकर ये दावा किया था कि वो डोमेस्टिक वॉयलेंस का शिकार हुईं थीं. उन्होंने कहा था कि जॉनी ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था. इसके बाद जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी पर मानहानि का केस किया था. ये केस पूरी दुनिया में चर्चा में रहा था. केस में 100 घंटे की गवाही हुई थी और जॉनी की तरफ से अदालत में मजबूत दलीलें दी गईं थीं. इस केस को दुनिया भर में LIVE देखा गया था. जिसे दिल्ली के उसी खूनी फ्लैट में बैठकर श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब भी देख रहा था. जॉनी डेप ने मानहानि के केस को जीत लिया था और हर्जाने के तौर पर उसे 15 मिलियन डॉलर मिले थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










