
दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा, 170 लाख रुपये में बिका!
AajTak
दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा आखिरकार नीलाम हो गया है. लेकिन, आयोजक जिन्होंने इसकी बिक्री की, उन्हें उम्मीद थी कि इसकी कीमत और ज्यादा होगी.
दुनिया का सबसे बड़ा सफेद हीरा 'द रॉक' आखिरकार बिक गया है. इसकी नीलामी 1 अरब 69 लाख रुपए ($21.9 मिलियन) में हुई. हालांकि, ये अद्भुत हीरा किसे बेचा गया, इसकी जानकारी आयोजकों ने नहीं दी है.
करोड़ों की कीमत वाला हीरा 228.31 कैरेट का है. इस हीरे के तीन खरीदार अमेरिका के और दो अन्य मिडिल ईस्ट के रहने वाले थे.
'न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक, ये हीरा 2000 के दशक की शुरुआत में खान से निकाला गया था. पहले ये हीरा एक ज्वेलरी कलेक्शन करने वाले शख्स के पास था. जिसने इससे नेकलेस में लगा दिया था, फिर आठ साल के बाद उसने इस हीरे को बेचने का फैसला किया.
जेनेवा में मौजूद क्रिस्टी ज्वेलरी के स्पेशलिस्ट मैक्स फॉकेट ने बताया, 'ये हीरा दुनिया में काफी दुर्लभ है, ज्वेलरी कलेक्शन में भी ये सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होता है.'
'उम्मीद थी महंगा बिकेगा हीरा, पर..' क्रिस्टी ज्वेलरी जिसने इस हीरे की नीलामी की, उसने अप्रैल में उम्मीद जताई थी कि ये हीरा 2 अरब 32 करोड़ रुपए ($30 मिलियन) का बिकेगा, लेकिन ये कम कीमत में बिका.
जेनेवा में हुई हीरे की बिक्री वैसे 'क्रिस्टी' ने ये हीरा सबसे पहले न्यूयॉर्क में प्रदर्शित किया था. इसके बाद ये दुबई, ताइपे भी प्रदर्शन के लिए पहुंचा. फिर ये 11 मई को जेनेवा में बेचा गया.













