
दुनियाभर में अंबानी परिवार को दी जाए Z+ सुरक्षा, SC ने गृह मंत्रालय को दिया निर्देश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को न सिर्फ मुंबई में बल्कि विदेश यात्रा के दौरान भी Z+ सुरक्षा प्रदान की जाए. बता दें कि भारत और विदेश में सुरक्षा कवच प्रदान करने का खर्च और लागत अंबानी द्वारा वहन की जाएगी. SC ने कहा, जब वे विदेश यात्रा कर रहे हों तो गृह मंत्रालय उनकी समुचित सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करेगा.
मशहूर अरबपति कारोबारी को अब मुंबई के बाहर भी Z+ सुरक्षा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को न सिर्फ मुंबई में बल्कि विदेश यात्रा के दौरान भी उच्चतम Z+ सुरक्षा प्रदान की जाए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार को पूरे देश में Z+ सुरक्षा देने का आदेश दिया है.
बता दें कि भारत और विदेश में सुरक्षा कवच प्रदान करने का खर्च और लागत अंबानी द्वारा वहन की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि पूरे भारत में अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा प्रदान की जाए. SC ने गृह मंत्रालय से यह भी सुरक्षित करने को कहा है कि Z+ सुरक्षा तब भी प्रदान की जानी चाहिए जब अंबानी परिवार विदेश यात्रा कर रहा हो.
महाराष्ट्र से बाहर भी दी जाएगी सुरक्षा
अंबानी परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को प्रदान Z+ सुरक्षा कवर केवल मुंबई तक ही नहीं बल्कि समस्त देश और विदेश यात्रा के दौरान भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए. जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि जब मुकेश अंबानी और उनका परिवार भारत के भीतर रहेगा तो महाराष्ट्र राज्य और गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं.
अंबानी की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी
जब वे विदेश यात्रा कर रहे हों तो गृह मंत्रालय उनकी समुचित सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करेगा. अंबानी को प्रदान किए गए सुरक्षा कवच का मुद्दा देश के विभिन्न हिस्सों में मुकदमेबाजी का विषय है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं विवादों के मद्देनजर ये आदेश पारित किया है. इस मामले को लेकर कई अदालतों में चल रहे केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










