
दुकान पर पहुंचा, पिस्टल तानी और... दिल्ली में एक ही गैंग की दिनदहाड़े आधे घंटे में तीन वारदात, Video
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी रोड पर जाफराबाद और न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आधे घंटे में तीन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया. मोबाइल स्नैचिंग के दौरान एक युवक को गोली मारी गई. इसके बाद दो दुकानों में हथियार के दम पर लूट की कोशिश की गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी रोड पर जाफराबाद थाना और न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद एक तीन संगीन वारदातों को अंजाम दिया. इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.
पहली वारदात थाना जाफराबाद इलाके में ब्रह्मपुरी मैन रोड पर हुई. यहां बदमाशों ने 40 वर्षीय आबिद नाम के शख्स से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की. जब आबिद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी. गोली आबिद के पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.
गोली मारने के बाद बदमाश न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी जनरल स्टोर पहुंचे. यहां दुकान पर बैठी एक बुजुर्ग महिला के सिर पर पिस्टल तान दी गई और गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये लूट लिए गए. महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे डराया धमकाया और वहां से फरार हो गए.
दिल्ली में एक के बाद एक आपराधिक घटना
इसके बाद बदमाशों ने पास ही स्थित गोस्वामी मिष्ठान नाम की दुकान को निशाना बनाया. यहां बदमाशों ने हलवाई को पिस्टल की नोक पर लूटने की कोशिश की. जब हलवाई ने विरोध किया तो बदमाश ने तमंचे की बट से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
घायल आबिद को तुरंत जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्राइम टीम और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. न्यू उस्मानपुर और जाफराबाद थाना के दोनों एसएचओ के साथ एसीपी सुरेंद्र और एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










