
दुकान के सामने खड़ा था शख्स, बाइक से आए बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक व्यक्ति को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद लोग घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस अफसरों का कहना है कि मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस लंबित चल रहा है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ के सांगवी इलाके में दो अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर पहुंचे. बाइक सवारों ने 35 साल के दीपक कदम नाम के व्यक्ति पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए. यह घटना उस समय हुई, जब दीपक एक दुकान के सामने खड़ा था. हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई.
यह भी पढ़ें: जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर की थी लूट, पुलिस ने नाबालिक सहित 4 गिरफ्तार आरोपी किए गिरफ्तार
इस वारदात को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली लगने के बाद दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि संदेह है कि ये हमला किसी पुरानी रंजिश को लेकर किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है. मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला लंबित चल रहा है. फिलहाल हत्या की वारदात को लेकर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










