
दीवाली से पहले ही 'दमघोंटू' हुई दिल्ली की हवा, AQI 300 के पार, 9 स्टेशन रेड जोन में
AajTak
दिल्ली की हवा लगातार पांचवें दिन भी 'खराब' श्रेणी में रही. राष्ट्रीय राजधानी के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 9 रेड जोन में हैं. आनंद विहार में AQI 389 रहा.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार पांचवें दिन 'खराब' श्रेणी में रही, जिसमें नौ मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 'बेहद खराब' एक्यूआई दर्ज किया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दोपहर 4 बजे 268 रहा. दीवाली से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने से चिंता बढ़ गई है.
एनसीआर में गाजियाबाद का AQI 324 ('बेहद खराब'), नोएडा का 298 और गुरुग्राम का 258 ('खराब') दर्ज किया गया. दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 9 जगह एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में रही, कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर की ओर बढ़ रही है. आनंद विहार में AQI 389 रहा, इसके बाद वजीरपुर (351), बवाना (309), जहांगीरपुरी (310), ओखला (303), विवेक विहार (306), द्वारका (310) और सिरी फोर्ट (307) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानें- दिन की पहली और लास्ट ट्रेन की डिटेल
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, AQI 0-50 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बेहद खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है. एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (AQEWS) ने आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जताया है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के डेटा के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के प्रदूषण में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का योगदान 15.6% रहा.
मौसम की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक) रहा. मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है, जिसमें अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ठंड बढ़ने के साथ स्थिति और बिगड़ सकती है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







