
दीवार चीरकर निकल रहा पानी, सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें... क्या धंसने वाले हैं जोशीमठ के 561 मकान?
AajTak
उत्तराखंड के जोशीमठ पर धंसने का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिगड़ते हालातों के चलते वहां मौजूद एशिया के सबसे लंबे रोप-वे को बंद कर दिया गया है. लोग पलायन को मजबूर हैं. गुरुवार को वहां एक्सपर्ट की एक टीम भी पहुंची जिसमें गड़वाल के कमिश्नर सुशील कुमार भी शामिल थे.
हर तरफ जब उत्तराखंड के हल्द्वानी की चर्चा हो रही है, तब आपको जोशीमठ के उन हजारों लोगों का दर्द भी जानना चाहिए जो हल्द्वानी के लोगों की तरह ही अपने मकानों को बचाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और सरकार और अदालतों से अपने वैध मकानों को बचाने की गुहार भी लगा रहे हैं.
जोशमीमठ के संकट पर नजर डालना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. अगर ऐसा ही कोई भूकंप उत्तराखंड में आ गया तो जोशीमठ में भयंकर तबाही मच सकती है. ऐसा ही दावा कांग्रेस पार्टी ने भी किया था. उनका कहना था कि 2 रिक्टर स्केल के भूकंप भी वहां हालात बिगाड़ सकता है.
जोशीमठ के लोगों के सामने फिलहाल अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है. वो हर समय किसी अनहोनी और आपदा के ख़तरे को लेकर डरे हुए हैं और अपने घर-परिवार और शहर को बचाने की गुहार लगा रहे हैं.
जोशीमठ की पहचान उत्तराखंड के एक मशहूर पर्यटक स्थल की है, लेकिन इस वक्त जोशीमठ में धंसती जमीन, दीवारों पर आई बड़ी दरारें और चल रहे प्रदर्शन की तस्वीरें देश भर में अपनी पहचान बना रही हैं.
9 से ज्यादा इलाकों में 561 मकानों में दरारें
जोशीमठ के सभी नौ वार्ड- परसारी, रविग्राम, सुनील, अपर बाजार, नृसिंह मंदिर, मनोहर बाग, सिंहधार, मारवाड़ी और गांधी नगर में किसी न किसी मकान में दरारें आ गई हैं. साथ ही दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं. मतलब जोशीमठ के 9 से ज्यादा इलाकों के 561 घरों में दरारें आ गई हैं. कई जगहों पर जमीन धंस गई है तो कई जगह दीवारों से अचानक पानी निकल रहा है. जमीन धंसने की इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं. कई ऐसे हैं जो घर छोड़ने को मजबूर हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










