
दीपोत्सव: अयोध्या में दो दिन चलेगा भव्य ड्रोन और लेजर शो, दिखेगा तकनीक और आस्था का अनोखा संगम
AajTak
दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम प्रस्तुत करने जा रही है। राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर जलने वाले 26 लाख दीयों की आभा जहां भक्ति और उल्लास का प्रतीक बनेगी, वहीं कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को अनूठा अनुभव दिखेगा.
अयोध्या इस बार दीपोत्सव-2025 में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनुपम संगम पेश करने जा रही है. 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में 56 घाटों पर 26 लाख दीयों की रोशनी के साथ कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा. इस बारे में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जानकारी दी है.
पर्यटन मंत्री ने बताया कि 'दीपोत्सव-2025 में कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो और 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो को लेकर दर्शकों में उत्साह है. स्वदेश निर्मित 1,100 ड्रोन आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे. आकाश में अद्भुत कलाकृतियां उभरकर एक दिव्य दृश्य प्रस्तुत करेंगी.
वहीं, 3-डी होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो दर्शकों के सामने वास्तविक प्रतीत होने वाली छवियों के माध्यम से अनुभव को यादगार बनाएंगी.'
मंत्री ने बताया कि 'पर्यटन एवं संस्कृति विभाग सदैव आस्था, संस्कृति और नवाचार के समन्वय को प्राथमिकता देता आया है. पिछले वर्ष आयोजित दीपोत्सव में पहली बार 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य शो का आयोजन किया गया था जो आमजन और विशिष्ट अतिथियों सभी के लिए अत्यंत रोमांचक अनुभव रहा.
18 व 19 अक्टूबर को होगा भव्य ड्रोन शो
दीपोत्सव-2025 को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से 1,100 ड्रोन के जरिए अद्भुत ड्रोन शो प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है. आमलोगों के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए पर्यटन विभाग ने दीपोत्सव पूर्व 18 अक्टूबर को भी एक अतिरिक्त ड्रोन शो आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस प्रकार अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब दो दिन 18 व 19 अक्टूबर की शाम 07:30 बजे ड्रोन शो और लेजर शो का आनंद ले सकेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










