
दिसंबर में बनाएं पुरी-कोणार्क मंदिर घूमने का प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप, जानें खर्च
AajTak
IRCTC Tour Package: दिसंबर में अधिकतर लोग अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में आप कोणार्क-पुरी सस्ते में घूमने के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज बुक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं डिटेल.
IRCTC Tour Package: साल खत्म होने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं, ऐसे में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान जरूर बना रहे होंगे. आप IRCTC के टूर पैकेज के जरिए कोणार्क और पुरी घूम सकते हैं. इस पैकेज में एक साथ कई जगहों की सैर का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
क्यों फेमस है कोणार्क और पुरी? कोणार्क और पुरी, ओडिशा के दो प्रमुख स्थान, अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं. ये दोनों स्थान पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. कोणार्क सूर्य मंदिर, जिसे 'ब्लैक पैगोडा' के नाम से भी जाना जाता है, अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. इसे 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव प्रथम ने बनवाया था. मंदिर सूर्य देव को समर्पित है और इसका अनूठा डिजाइन इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाता है. मंदिर का आकार एक विशाल रथ की तरह है, जिसकी दीवारों को खूबसूरत नक्शों और मूर्तियों से सजाया गया है. यह जगह वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है और भारत के सांस्कृतिक धरोहर का एक अनमोल रत्न है.
वहीं पुरी, जगन्नाथ मंदिर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जो हिन्दू धर्म के चारधाम यात्रा का एक प्रमुख स्थल है. इस मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित हैं. यहां हर साल आयोजित होने वाला रथ यात्रा उत्सव यहां के मुख्य आकर्षणों में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं.
इसके अलावा, पुरी में समुद्र तट भी है जो अपनी सुनहरी रेत और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. कोणार्क और पुरी न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी लोगों को आकर्षित करते हैं. यहां आकर लोग आध्यात्मिकता के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुभव कर सकते हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC ने पूरी समत कई जगहों पर घूमने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस टूर पैकेज का नाम EXPLORE PURI-KONARK-BHUBANESWAR है. इस पैकेज में आपके रहने-खाने और घूमने का भी इंतजाम होगा. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज और कितना आएगा खर्च.
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप पैकेज 5 रात और 6 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत कोची से होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










