
दिव्यांग शिक्षक को पुरस्कार देने के लिए मंच से उतरीं राष्ट्रपति मुर्मू, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा हॉल
Zee News
National Awards to Teachers 2022: पुरस्कार वितरण के दौरान उत्तराखंड के शिक्षक प्रदीप नेगी के नाम की घोषणा हुई. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही नेगी अपनी सीट से खड़े होकर मंच पर चढ़ने के लिए आते हैं तो खुद राष्ट्रपति नीचे आ जाती हैं.
नई दिल्ली. देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के एक कदम ने सबका दिल जीत लिया और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया. दरअसल पुरस्कार वितरण के दौरान उत्तराखंड के शिक्षक प्रदीप नेगी के नाम की घोषणा हुई. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही नेगी अपनी सीट से खड़े होकर मंच पर चढ़ने के लिए आते हैं तो खुद राष्ट्रपति नीचे आ जाती हैं. This heartwarming gesture by Hon. at the presentation of National Awards to Teachers is a sweet reminder of her humility, rootedness and compassion.
धर्मेंद्र प्रधान भी रहे मौजूद, शेयर किया वीडियो मंच के नीचे उतर कर राष्ट्रपति मुर्म प्रदीप नेगी को सम्मानित करती हैं. इस दौरान देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. प्रधान ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि जब आदर्श सार्वजनिक मूल्यों की बारी आती है तो राष्ट्रपति मुर्मू एक प्रेरणा हैं.
