
'दिव्यांगता सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी नहीं लेकिन...', पूजा खेडकर मामले पर बोले डॉक्टर, माता-पिता के तलाक पर भी नया खुलासा
AajTak
प्रोबेशनरी आईएएस पूजा खेडकर को लेकर चल रहे मामलों पर कुछ नए खुलासे हुए हैं. आरोप है कि उन्होंने परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता सर्टिफिकेट सबमिट किए थे - जिसमें नया खुलासा ये है कि अस्पताल द्वारा सर्टिफिकेट बिना किसी गड़बड़ी के जारी किया गया था. उनके माता-पिता के तलाक के मामले की भी सच्चाई पता चल गई है.
आईएएस प्रोबेशनरी पूजा खेडकर के मामले में नया खुलासा सामने आया है. उनके खिलाफ फर्जी दिव्यांगता और जातीय दस्तावेज दिखाकर आईएएस की नौकरी हासिल करने का मामला चल रहा है. जिस अस्पताल ने उन्हें दिव्यांगता का सर्टिफिकेट जारी किया था, उसने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है. साथ ही उनके माता-पिता के तलाक मामले में भी नया मोड़ सामने आया है.
यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए पूजा खेडकर ने जो भी दस्तावेज संस्थान को सबमिट किए थे, उसकी जांच चल रही है. इसी दौरान उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू के दौरान अपने माता-पिता के तलाक का दावा किया था. इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उनका यह दावा सच है लेकिन तलाक सिर्फ ऑन-पेपर हुआ था. इसके बाद वे दोनों साथ में ही रह रहे थे और यहां तक कि पूजा की मां मनोरमा खेडकर के नाम पर उनके पिता दिलीप खेडकर ने कई प्रॉपर्टी भी बना रखी है.
यह भी पढ़ें: डेडलाइन बीती, वापस एकेडमी नहीं पहुंचीं पूजा खेडकर, पेरेंट्स के तलाक के दावे की भी जांच शुरू
दिव्यांगता सर्टिफिकेट का मामला
पुणे शहर के पीसीएमसी यानी पिम्परी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित यशवंतराव च्वाण मेमोरियल हॉस्पिटल ने अगस्त 2022 में पूजा खेडकर को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट जारी किया था. उन्होंने 2022 में अपने बाएं घुटने के जोड़ के विकलांगता सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन दिया था.
अस्पताल में कई डिपार्टमेंट्स ने उनकी जांच की. इसके बाद अगस्त 2022 को उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया गया, जिसमें उनके बाएं घुटने के जोड़ में सात फीसदी विकलांगता की बात कही गई थी. जिला अथॉरिटी ने यह भी कहा था कि अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो इसपर मामला दर्ज कराया जाएगा. यह भी कहा गया था कि अगर इसमें कोई रैकेट भी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










