
दिवाली से पहले 2 दिन में बिकी 35 लाख बोतल शराब, व्हिस्की की रही सबसे ज्यादा डिमांड
AajTak
आबकारी विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिवाली से पहले दो दिनों में बिक्री में औसत से लगभग 70 फीसदी ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बिक्री व्हिस्की के सेगमेंट में दिखी. दिल्ली में दिवाली से एक दिन पहले यानि रविवार को लगभग 20 लाख शराब की बोतलों की बिक्री हुई. उससे एक दिन पहले यानि शनिवार को लगभग 15 लाख बोतलें बिकीं.
दिल्ली में दिवाली का जश्न दिल्ली वालों ने खूब मनाया. वीकेंड के साथ लगी दिवाली के मौके पर दो दिनों में 35 लाख बोतल खोल डालीं. यूं तो दिवाली वाले दिन यानि सोमवार को ड्राई डे होता है. यानि सारी शराब की दुकानें बंद होती हैं, लेकिन दारू की खरीददारी में दिल्ली के लोग एडवांस निकले और त्योहार से पहले ही इंतजाम कर लिया, ताकि दिवाली रोशन तो हो ही पीने पिलाने वालों के जश्न में कोई कमी ना आए. आबकारी विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिवाली से पहले दो दिनों में बिक्री में औसत से लगभग 70 फीसदी ज्यादा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बिक्री व्हिस्की के सेगमेंट में दिखी.
कुछ ऐसा रहा आंकड़ा
दिल्ली में दिवाली से एक दिन पहले यानि रविवार को लगभग 20 लाख शराब की बोतलों की बिक्री हुई. उससे एक दिन पहले यानि शनिवार को लगभग 15 लाख बोतलें बिकीं. यानि दो दिनों में तकरीबन 35 लाख बोतलों की सेल हो गईं. आमतौर पर हर रोज 11 लाख बोतल शराब बेची जाती है.
यानि 22 लाख बोतलों की जगह 35 लाख बोतल की खरीददारी लोगों ने की. जानकारों की मानें तो दिल्ली में लोग सिर्फ शराब पीना ही पसंद नहीं करते बल्कि दिवाली के मौके पर महंगी शराब गिफ्ट के तौर पर भी दी जाती है और इसलिए ये बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा चौंकाने वाली नहीं है.
आबकारी विभाग के लिए बड़ी राहत
पिछले कुछ महीनों में आबकारी विभाग से कई सारे विवाद जुड़े रहे. अगस्त के महीने के बाद सीबीआई और ईडी ने पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की जांच शुरु की. सितंबर के महीने से दिल्ली में शराब बिक्री का जिम्मा फिर से सरकारी एजेंसियों को सौंप दिया गया. सितंबर महीने में तो कमाई अच्छी खासी हुई, क्योंकि कारोबारियों और रेस्टोरेंट मालिकों ने अपने लाइसेंस रिन्यू करवाए और लाइसेंस फीस से कमाई का आंकड़ा एक महीने में ही एक हजार करोड़ तक पहुंच गया. लेकिन अक्टूबर की शुरुआत नवरात्रों से हुई और बिक्री लुढ़क गई. पहले 15 दिनों में सिर्फ 250 करोड़ की ही कमाई हुई लेकिन दिवाली ने बाजार में फिर से रंग भर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










