
दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली-NCR में आबोहवा हुई ‘बहुत खराब’... GRAP की स्टेज II लागू
AajTak
दिल्ली का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लगातार बढ़ रहा है. आज शाम 4 बजे AQI 296 और शाम 7 बजे 302 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में यह और खराब हो सकता है.
दिवाली से ठीक एक दिन पहले रविवार को दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में पहुंच गई है. दिल्ली के कई इलाकों में का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया. इस वजह से Stage-II के तहत GRAP (Graded Response Action Plan) के सभी नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लगातार बढ़ रहा है. आज शाम 4 बजे AQI 296 और शाम 7 बजे 302 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में यह और खराब हो सकता है.
इन कार्यों पर रहेगी रोक
ग्रैप की स्टेज II में मुख्य रूप से सड़क पर वाहनों की संख्या सीमित करना, निर्माण कार्यों पर रोक, धूल और धुएं को कम करने के लिए विशेष उपाय शामिल हैं. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे बाहर कम निकलें, मास्क पहनें और संवेदनशील समूह जैसे बच्चे, बुजुर्ग और सांस की बीमारी वाले सावधानी बरतें.
Stage-II के तहत सरकारी वाहन सीमित किए जाएंगे, निर्माण स्थलों में रोक लागू होगी और सड़क पर पानी छिड़काव के उपाय किए जाएंगे. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर Stage-III लागू किया जा सकता है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







