
दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली! सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 367 पहुंचा... GRAP-2 भी लागू
AajTak
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में हवा खराब हो गई है. लिहाजा CAQM ने GRAP स्टेज-II के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू कर दिया है. इसमें सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, निर्माण स्थलों की जांच, ट्रैफिक समन्वय, निजी वाहन कम इस्तेमाल, सार्वजनिक परिवहन बढ़ाना, डीजी सेटों पर नियंत्रण, और जनजागरूकता शामिल हैं. इसके साथ ही नागरिकों से सुझावों का पालन करने की अपील की गई है.
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा बेहद खराब हो गई है. प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की सब-कमेटी ने आपात बैठक बुलाई. मौसम और हवा की स्थिति की समीक्षा के बाद GRAP-2 के तहत 12 सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने का फैसला लिया.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली की एयर क्वालिटी 'खराब' दर्ज की गई है. नई दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज सुबह 6 बजे 367 दर्ज किया गया. रविवार शाम 6 बजे AQI 300 था और 7 बजे यह 302 पहुंच गया था, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.
अब NCR में GRAP स्टेज-II (Very Poor श्रेणी, AQI 301-400) के तहत तय सभी कदम तुरंत लागू किए जाएंगे. ये कदम GRAP स्टेज-1 की कार्रवाइयों के अलावा लागू रहेंगे. आयोग ने NCR राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCBs) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
CAQM ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे GRAP स्टेज-I और स्टेज-II के तहत दिए गए सुझावों का पालन करें.
- लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करें.
- तकनीक का उपयोग करें, कम भीड़भाड़ वाला मार्ग चुनें, भले ही वह थोड़ा लंबा हो.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







