
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों का हाल बेहाल... मुंबई-सूरत हर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
AajTak
रेलवे स्टेशनों पर दिवाली और छठ पर्व के लिए घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने के मिल रही है. सूरत और मुंबई रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. भगदड़ में 10 लोग घायल हो गए हैं.
हर साल दिवाली-छठ के पर्व पर लाखों लोग अपने घर जाते हैं, इसको देखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. कई स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद भी कई लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता. इसके बावजूद लोग किसी न किसी तरीके से अपने घर जाते हैं. इन दिनों रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ होती है. सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को असामान्य रूप से भारी भीड़ देखी गई. कपड़ा और हीरा उद्योग में लगे सैकड़ों श्रमिक दिवाली और छठ पूजा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे. सूरत में जो दृश्य देखने को मिला, वह कुछ हद तक मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खतरनाक भीड़ जैसा था, जहां भगदड़ मचने से 10 लोग घायल हो गए थे.
कई स्पेशल ट्रेनों के बाद भी बढ़ रही भीड़ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है और रविवार को उधना से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए एक नई ट्रेनें जोड़ी गई हैं. एक अधिकारी ने बताया कि इन दिनों भारी भीड़ को देखते हुए सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनों को शहर के तीन रेलवे स्टेशनों- सूरत, उधना और भेस्तान से रवाना किया गया है.
प्लेटफार्मों पर राजकीय रेलवे पुलिस तैनात अधिकारी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्मों पर राजकीय रेलवे पुलिस को तैनात किया गया है, क्योंकि लोग अपने गंतव्यों के लिए ट्रेनों में चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूरत रेलवे स्टेशन से यूपी और बिहार के लिए 30 ट्रेनें रवाना हो रही हैं, उधना से 18 और भेस्तान से सात ट्रेनें रवाना हो रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कई ट्रेनें साप्ताहिक हैं और कुछ ट्रेनें सप्ताह में दो, तीन और यहां तक कि पांच बार रवाना होती हैं.
उधना और गोरखपुर के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन इस बीच, पश्चिमी रेलवे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि वह इस मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेनें चला रहा है. इनमें से एक उधना और गोरखपुर के बीच रविवार से जोड़ी गई है. सूरत में हीरा और कपड़ा उद्योग में लगे कई श्रमिक छठ पूजा और दिवाली के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर जाते हैं. नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कम से कम दस लोग घायल हो गए. यह भगदड़ उस समय हुई जब सैकड़ों लोग दिवाली और छठ पर्व के लिए अपने गृहनगर जाने के लिए गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










