
दिवाली-छठ पर आसमान में फ्लाइट टिकट के दाम! बिहार जाने के लिए अब भी हैं ये सस्ते ऑप्शन
AajTak
दिवाली और छठ के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाई जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा तो अन्य ऑप्शन भी तलाश रहे हैं. वहीं, त्योहारी सीजन में विमान का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है.
ट्रेन में टिकट मिल नहीं रहा है. फ्लाइट से जाने का सोचा तो वहां 20 हजार रुपये का टिकट है. बसों में भी कुछ ही सीटें बाकी हैं. कैब से जाने का सोचा तो वो फ्लाइट से ज्यादा महंगी निकली. दिवाली भी है और उसके बाद छठ. दिवाली 24 अक्टूबर की है. और छठ का त्योहार 30-31 अक्टूबर को. लेकिन बिहार में 28 अक्टूबर से ही नहाय-खाय से इसकी शुरुआत हो जाएगी. कोशिश है कि 23 अक्टूबर को घर पहुंच जाएं या उस दिन न पहुंच सके तो 28 अक्टूबर या 29 अक्टूबर को तो पहुंच ही जाएं. पर जाएं कैसे?
ट्रेन में टिकट मिल नहीं रहा है और दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट्स का किराया तो दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट्स के किराये से भी ज्यादा महंगा है.
अब ऐसे में घर जाना चाहते हैं तो क्या कर सकते हैं? हम आपको ऐसे 4 ऑप्शन बताएंगे, जिससे आप त्योहार अपनों के साथ मना सकते हैं.
क्या हैं वो ऑप्शन?
1. ट्रेन से --
त्योहारों पर घर जाने वालों को परेशानी न हों, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. रेलवे ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग रूट्स ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










