
दिवाली के बाद धुआं-धुआं हुई Delhi, बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
AajTak
दिल्ली और एनसीआर में आज प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1000 के करीब पहुंच गया. दिल्ली से लेकर गाजियाबाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ज्यादातर जगहों पर एक्यूआई का स्तर 999 है. हालांकि दिन गुजरने के साथ प्रदूषण में थोड़ी कमी तो आई लेकिन पटाखा चले तो प्रदूषण भी बढ़ा और शहर शहर धुआं धुआं हो गए. दिल्ली में दिवाली पर अतिशबजी करने पर मनाही थी लेकिन लोग नहीं माने और रात भर अतिशबजी चलती रही. राजधानी में सुबह विजिबिलिटी बेहद कम थी और धुंए का कोहरा हर तरफ छाया था. दिल्ली में पहले से ही काफी धुंध था, ऊपर से पटाखों के धुंए ने हालात और खराब कर दिए. देखें ये रिपोर्ट.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










