
दिवाली के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, दिल्ली-NCR वासी इन बातों का रखें ध्यान
AajTak
Delhi Metro Timing: दिवाली से पहले दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि दिवाली की रात मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव रहेगा. साथ ही, भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सड़कों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है. दिवाली पर यदि आप मेट्रो या सड़क से यात्रा कर रहे हैं तो रूट्स का ध्यान जरूर रखें.
दिवाली के दिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वालों यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है. 24 अक्टूबर सोमवार के दिन मेट्रो ट्रेनें चलने की समयावधि एक घंटे कम होगी. यानी आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11 बजे के बजाए 10 बजे खुलेगी. हालांकि, पूरे दिन सभी रूट्स पर ट्रेनों की टाइमिंग और बाकी ऑपरेशंस पहले के समान ही रहेंगी. दरअसल, सभी मेट्रो लाइन की टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 11 बजे खुलती है. दिवाली वाले दिन यानी 24 अक्टूबर को ये ट्रेनें एक घंटे पहले यानी 10 बजे खुलेंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है.
फेस्टिव सीजन में स्मूथ ट्रैफिक के लिए इंतजाम दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में शॉपिंग के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ रही है. जाम की स्थिति पैदा न हो, इसलिए इससे निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़े इंतजाम किए हैं. विशेष आयुक्त ट्रैफिक एसएस यादव के मुताबिक, उनका विभाग ट्रैफिक जाम कम करने और यातायात सुचारू ढंग से जारी रखने के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. वहीं, अगर अपनी गाड़ी से बाहर जा रहे हों तो उन्हें तयशुदा पार्किग स्पेस में ही खड़ी करें. सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने से ट्रैफिक में रुकावट उत्पन्न होती है. पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात होंगी. इनमें लाजपत नगर, करोल बाग, शंकर रोड, सदर बाजार, चांदनी चौक, ओल्ड रोहतक रोड, आईटीओ क्रॉसिंग और सरोजनी नगर जैसे इलाके शामिल हैं.
नोएडा में भी ट्रैफिक एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सूचना जारी करते हुए कहा कि धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों में वाहनों की संख्या देखते हुए यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन नियमानुसार किया जाएगा. यातायात संबंधी असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.
1: अट्टा मार्केट, इन्दिरा मार्किट, सेक्टर-18 मार्केट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल एवं आस-पास के सभी मार्गो को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है. नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन द्वारा टो कर कार्रवाई की जाएगी.
2: अट्टा पीर चौक से कार मार्केट सेक्टर-28 और अट्टा चौक से अट्टापीर तक दोपहर 2 बजे से ई रिक्शा, ऑटो, टेम्पो का आवागमन पूर्णता प्रतिबन्धित रहेगा. यह पहले से ही लागू है.
3: आम लोग और वाहन चालक अट्टा मार्किट, इन्दिरा मार्किट, ब्रह्मपुत्र मार्केट, डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल आदि में आने वाले व्यक्ति या चालक अपने वाहनों को डीएलएफ मॉल, सेंटर स्टेज मॉल, गुरुद्वारा, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल के अन्दर स्थित पार्किंग में तथा इसके अतिरिक्त सेक्टर 18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कर शॉपिंग इत्यादि कार्य कर सकेंगे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










