
दिवाली के दिन का प्रदूषण डेटा गायब? aajtak के सवाल पर अधिकारियों का गोलमोल जवाब
AajTak
दिवाली के बाद जब दिल्ली की हवा का रंग और गहराया, तब एयर क्वालिटी के आंकड़ों को लेकर एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ - कुछ स्क्रीन पर डेटा गायब, तो कुछ जगह मॉनिटरिंग स्टेशनों के पास पानी छिड़कने के आरोप लगे. सवाल उठा तो आजतक ने सीधे जिम्मेदार एजेंसियों से सवाल पूछा.
दिवाली के बाद दिल्ली में AQI डेटा अचानक गायब दिखने और मॉनिटरिंग स्टेशनों के पास पानी छिड़कने जैसे आरोपों पर आजतक ने जब CPCB और CAQM से सवाल किया, तो दोनों एजेंसियों ने इन आरोपों को सीधे खारिज कर दिया.
CPCB चेयरपर्सन वीर विक्रम यादव ने साफ कहा कि सारे मॉनिटरिंग स्टेशन पूरी तरह ऑटोमैटिक हैं. डेटा हर 15 मिनट में खुद-ब-खुद कैलकुलेट होकर सर्वर पर पहुंचता है. उनका दावा था कि पूरे सिस्टम में किसी भी स्तर पर मानव हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है.
पानी छिड़काव को लेकर भी यादव ने कहा कि मॉनिटरिंग स्टेशन वैज्ञानिक मानकों के हिसाब से लगाए गए हैं. उनके पास छेड़छाड़ या हस्तक्षेप करना मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन है.
हालांकि, जब सवाल उठा कि दिवाली के बाद कई जगहों का डेटा अचानक गायब क्यों दिखा, तो इस पर उनका जवाब कुछ टालने वाला रहा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण... रेड जोन में 14 AQI स्टेशन, नोएडा भी खतरे के निशान पर
उधर, लगातार बिगड़ती हवा की हालत ने दिल्ली सरकार को एक नया कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है. अब एक नई मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी. इस कमेटी में वरिष्ठ वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे ताकि प्रदूषण की असली स्थिति की लगातार और स्वतंत्र निगरानी हो सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










