
दिवाली की रात खूनी विवादः पटाखे जलाने को लेकर भिड़े पड़ोसी, फायरिंग में तीन लोग घायल
AajTak
घटना दिल्ली के केशव पुरम इलाके की है. जहां त्री नगर में दिवाली की रात लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने लोगों को पटाखे जलाने से मना किया. बस इसी बात को लेकर सड़क पर पटाखे जलाने वाले कुछ लोगों का पड़ोस में रहने वाले युवक से विवाद हो गया.
दिल्ली में दिवाली की रात दो परिवारों के बीच पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया. कुछ देर में ही ये विवाद खूनी हो गया और गोलीबारी होने लगी. इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
घटना दिल्ली के केशव पुरम इलाके की है. जहां त्री नगर में दिवाली की रात लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने लोगों को पटाखे जलाने से मना किया. बस इसी बात को लेकर सड़क पर पटाखे जलाने वाले कुछ लोगों से पड़ोस में रहने वाले एक युवक का विवाद हो गया.
उन लोगों के बीच कहा सुनी होने लगी और देखते-देखते वो कहासुनी खूनी खेल में तब्दील हो गई. पहले हाथापाई हुई और इसके बाद आरोपियों ने तीन-चार राउंड गोलियां चला दी.
इस फायरिंग की वजह से एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर अफरा तफरी मच गई. फौरन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपियों ने इलाके में अपना खौफ बनाने के लिए गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जहां उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










