
दिवाली की छुट्टियों में करें वियतनाम की हसीन वादियों की सैर, 9 दिन की होगी ट्रिप, जानें खर्च
AajTak
IRCTC Tour Package: अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ वियतनाम की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
IRCTC Tour Package: अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ वियतनाम की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि IRCTC टूर पैकेज लॉन्च किया है. आईआरसीटीसी एक तरफ जहां भारत गौरव ट्रेन सहित उन स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के भ्रमण का टूर पैकेज संचालित करता रहता है. वहीं, दूसरी तरफ हवाई जहाज के माध्यम से विदेश के लिए भी टूर पैकेज का संचालन करता है. इसी क्रम में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा दिवाली के अवसर पर लखनऊ से वियतनाम का हवाई टूर पैकेज लांच करने जा रहा है. आइए जानते हैं डिटेल.
कब शुरू होगी ट्रिप? यह टूर पैकेज दिनांक 22.11.24 से 01.12.24 तक 09 दिन के लिए संचालित किया जाएगा. पर्यटक इस टूर के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशिया के देश वियतनाम के 03 प्रमुख शहरों की यात्रा करेंगे. यह टूर दक्षिण पूर्व एशिया सांस्कृतिक जुड़ाव को देखने का अवसर प्रदान करेगी.
पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधाएं इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने और आने की हवाई यात्रा, 4 सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने हेतु भारतीय खाने की व्यवस्था, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी. इस टूर में यात्रियों को सीधे फ्लाइट से लखनऊ से वियतनाम एवं वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है.
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
जानिए कितने रुपये होंगे खर्च इस टूर पैकेज के लिए तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 137500/- प्रति व्यक्ति है. दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 139800/- प्रति व्यक्ति है. एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 175500/-प्रति व्यक्ति है. इसके साथ ही प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 118300/-बेड सहित एवं मूल्य रु.108810/-.बिना बेड के प्रति व्यक्ति है. इसमें विमान किराया, परिवहन, 04 सितारा आवास, लक्जरी बस, सभी भोजन, वीजा, बीमा, पेशेवर टूर गाइड का किराया शामिल है.
इस तरह करें बुकिंग : आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










