
दिवाली की खुशियां मातम में बदली, घर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
AajTak
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में खटीमा-ननकाना साहिब रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें यूपी के चार मजदूरों की मौत हो गई. वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हुए है. सभी दिवाली मनाने घर लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं. खटीमा-ननकाना साहिब मार्ग पर शनिवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
घर लौट रहे थे सभी मजदूर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले थे और खटीमा क्षेत्र में एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे. शुक्रवार को वो दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी मजदूर अपने साथ कुछ सामान भी ले जा रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और मजदूर बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
खटीमा थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को पहले खटीमा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया.
तेज रफ्तार की वजह से हादसा

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







