
दिल्ली-हरियाणा पानी विवाद: SC ने दिया यमुना निगरानी समिति को नोटिस, 14 अप्रैल को अगली सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट हरियाणा और दिल्ली जल विवाद मामले में अगली सुनवाई 14 अप्रैल को करेगा. वहीं एससी द्वारा यमुना जल प्रदूषण मामले में यमुना निगरानी समिति को नोटिस दिया है.
दिल्ली-हरियाणा पानी विवाद में अगली सुनवाई 14 अप्रैल 2021 को होगी. सुप्रीम कोर्ट में आज हरियाणा ने हलफनामा दायर किया है. हलफनामे में कहा गया है कि राजधानी में प्रवेश करते ही पानी प्रदूषित हो रहा है. इस मामले में सीजीआई ने कहा कि क्या यह विवाद नदी के जल बंटवारे में बदल जाएगा? इस पर अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि ये पीने के पानी का मुद्दा है. अधिवक्ता विकास सिंह ने जल प्रदूषण मुद्दे पर विचार करने के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के लिए कहा है.हरियाणा की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हरियाणा यमुना के जल को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नहीं है. वहीं दूसरी बात जलापूर्ति की रही, तो अभी बांध मरम्मत का कार्य चल रहा है.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








