
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की आधिकारिक मीटिंग में पति की मौजूदगी पर सवाल तो बनता ही है
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आधिकारिक मीटिंग में उनके पति मनीष गुप्ता की मौजूदगी ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने वाकये को पंचायत वेब सीरीज में फुलेरा गांव के प्रधान पति जैसी स्थिति करार दिया है, जहां पति सरकारी काम देख रहे हैं.
रेखा गुप्ता को जरा भी अंदाजा होता, तो तस्वीरें वो खुद नहीं शेयर करतीं. लेकिन, ये सब स्वाभाविक तौर कर कर दिया. क्योंकि, वो ऐसा ही करती आ रही थीं. ऐसे आरोप तो आम आदमी पार्टी की तरफ से पहले भी लगाए जाते रहे हैं, लेकिन सबूत अब सामने आया है.
आम आदमी पार्टी को तो बस मौका चाहिए था, रेखा गुप्ता ने अपने हाथों से ही दे दिया. मुख्यमंत्री की मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को बगल में बिठाया और सोशल मीडिया पर तस्वीर डाल दी है. मुद्दा ऐसा है कि रेखा गुप्ता के बचाव में सीधे आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को उतरना पड़ा है.
अब विवाद हो रहा है, विवाद भी होना ही था. आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज की बाकी बातें अपनी जगह हैं, लेकिन इस वाकये से परिवारवाद को जोड़ना सहज नहीं लग रहा है. ये परिवारवाद की वो राजनीति नहीं है, जिसे लेकर बीजेपी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमलावर देखे जाते हैं.
रेखा गुप्ता ने जिस तरह तस्वीरें शेयर की है, ये वर्क-लाइफ-बैलेंस का नमूना भी नहीं है. और, ये मामला महिला सशक्तीकरण जैसी बातों को भी मुंह चिढ़ाने वाला है. संस्कारों की भी बात होगी, तो संस्कार के प्रदर्शन की भी लक्ष्मण रेखा तय है. संस्कार तो ठीक हैं, लेकिन पारिवारिक संस्कार की हदें संविधान के मुहाने पर पहुंचते ही खत्म हो जाती हैं.
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में फुलेरा ग्राम पंचायत जैसी सरकार चल रही है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता दिल्ली की सरकारी मीटिंग में हिस्सा ले रहेहैं. AAP ने इस मीटिंग से जुड़ी तस्वीरें भी एक्स पर जारी की है.
दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सौरभ भारद्वाज ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, दिल्ली सरकार फुलेरा पंचायत बन गई है. कहते हैं, जैसे फुलेरा की पंचायत में महिला प्रधान के पति प्रधान की तरह काम करते थे, आज दिल्ली में CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठ रहे हैं... हमने पहले भी बताया था कि CM के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते हैं , अधिकारियों के साथ मीटिंग और इंस्पेक्शन करते हैं... ये पूरी तरह से असंवैधानिक है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










