
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल कैसे इमोशनल कर रहे हैं, आइये उनके कुछ भाषणों से समझें
AajTak
सत्ता में वापसी के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं, अरविंद केजरीवाल भी बिल्कुल वैसा ही कर रहे हैं. जैसे अपनी योजनाओं में बाधा खड़ी करने पर बीजेपी से कहते हैं कि पाप लगेगा, दिल्ली के लोगों से कह रहे हैं कि गलती किये तो बच्चे माफ नहीं करेंगे.
अरविंद केजरीवाल की महिला सम्मान और संजीवनी योजना को लेकर काफी बवाल हुआ था. क्योंकि, दिल्ली सरकार के कुछ अफसरों की तरफ से अखबारों में विज्ञापन देकर कहा गया था कि ऐसी कोई स्कीम है ही नहीं.
फिर अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी योजना लाने का वादा किया, और लगे हाथ बीजेपी को आगाह किया कि वो आम आदमी पार्टी की चुनावी योजनाओं में बाधा बनने से बाज आये - वरना पाप लगेगा.
अरविंद केजरीवाल का कहना था, मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं कि पुजारियों, और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन में बाधा उत्पन्न नहीं करें... रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को नहीं रोकें... अगर बीजेपी ने इस योजना को रोकने की कोशिश की तो उन्हें पाप लगेगा.
जब से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से छूट कर आये हैं, कभी अग्नि परीक्षा देने तो कभी अपनी कट्टर ईमानदारी की दुहाई देते हैं, और बीच बीच में दिल्ली वालों को चेतावनी भी देते हैं कि अगर उनकी जगह बीजेपी को वोट देने की गलती की, तो उनके बच्चे माफ नहीं करेंगे.
1. ईमानदार मानते हो तो वोट दो, वरना रहने दो
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर मंच का भरपूर इस्तेमाल करते हैं. लाइव टीवी पर उनका हनुमान चालीसा पाठ तो आपको याद ही होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










