
दिल्ली: OYO होटल के कमरे में मिला 32 साल के युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक ओयो होटल के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला. मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने अब तक किसी भी आपराधिक गतिविधि की आशंका नहीं जताई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
दिल्ली के रोहिणी के मंगे राम पार्क इलाके में गुरुवार को एक ओयो होटल के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल के जरिए होटल के कमरे में शव होने की जानकारी मिली थी.
OYO होटल में मिला युवक का शव
मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है. पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की चोट या आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपराधिक नहीं लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत का सही कारण पता लगाया जा सके. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










