
दिल्ली: Omicron का संदेह? जानिए- कहां और कैसे कराएं टेस्ट, किन हेल्पलाइन पर मिलेगी मदद
AajTak
सीएम केजरीवाल ने कोविड हेल्पलाइन नंबर 1031 जारी कर लोगों से कह चुके हैं कि वे तुरंत इस पर मदद ले सकते हैं. सीएम ने बीते दिनों कहा था कि दिल्ली में सभी संक्रमित मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी. इसके लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की परेशानी होने पर सरकार की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है.
कोरोना या Omicron का संदेह होने पर दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन नंबर से मदद ली जा सकती है. बीते दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश सरकारी अमले को दिए थे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि वे दिल्ली में कोरोना के 100 फीसद संक्रमित मामलों की जांच करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










