
दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी नए साल के पहले दिन बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
AajTak
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ-साथ भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते हैं नए साल पर कहां-कहां बारिश होगी.
नए साल की शुरुआत पहाड़ों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन भरे मौसम के साथ होने की संभावना है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इस बार सर्दियां ज्यादातर सूखी ही रही हैं. अक्टूबर में अच्छी बारिश के बाद नवंबर में बस हल्की बूंदाबांदी हुई है. वहीं, दिसंबर भी यहां लगभग सूखा ही बीता है. इस वजह से ठंड का असर भी कम महसूस हुआ है. अब मौसम में बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं. नए साल की शुरुआत मैदानी इलाकों में बारिश के साथ होने की संभावना जताई जा रही है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से उत्तर पंजाब के ऊपर एक कमजोर चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. यह चक्रवाती हवाओं का घेरा पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों को प्रभावित करेगा.
दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में बारिश
साल की शुरुआत में पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में सर्दियों की पहली सक्रिय बारिश होगी. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान घना कोहरा और कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति थोड़े समय के लिए कमजोर पड़ सकती है. बारिश के बाद सख्त शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा घना कोहरा फिर से छा सकता है.
यह भी पढ़ें: नए साल में भी सूखा रहेगा उत्तराखंड-हिमाचल! बर्फबारी की उम्मीद नहीं... जानें कहां गिरेगी ज्यादा बर्फ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 1 जनवरी 2026 को बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, साल के पहले दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 18°C से 20°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रह सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










