
दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश से कूल हुआ मौसम... लेकिन सड़कों पर भरा पानी, बढ़ाएगा दफ्तर जाने वालों की मुश्किल
AajTak
Delhi-NCR में लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. लोगों के एसी बंद हो गए हैं और पंखों की रफ्तार भी कम हुई है. सुबह के वक्त उठने में भी गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि, रोज-रोज की बारिश परेशानी का सबब भी बन रही है.
मॉनसून अपने अंतिम चरण में भी तबाही मचा रहा है. पहाड़ी इलाकों में बारिश से लैंडस्लाइड्स हो रही हैं और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में कल (18 सितंबर) दिनभर बारिश होती रही. रातभर भी जमकर बादल बरसे और अब सुबह-सुबह भी ये दौर जारी है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अब बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल रही है.
लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. लोगों के एसी बंद हो गए हैं और पंखों की रफ्तार भी कम हुई है. सुबह के वक्त उठने में भी गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि, रोज-रोज की बारिश परेशानी का सबब भी बन रही है. कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. आइये जानते हैं, आने वाले दिनों में यहां बारिश का दौर कब तक जारी रहने वाला है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज, 19 सितंबर से बारिश की रफ्तार में कमी आएगी और तापमान में बढ़त होगी. हालांकि, अभी उमस की उम्मीद कम है. लेकिन जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, वैसे-वैसे उमस बढ़ सकती है. आज, 19 सितंबर दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट है और न्यूनतम व अधिकतम तापमान 23 व 33 डिग्री रह सकता है. इसके बाद पूरे हफ्ते बारिश से राहत रहेगी और हल्का-हल्का तापमान बढ़ेगा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में 19 सितंबर को बारिश की तीव्रता में कमी आएगी और बारिश का फैलाव (विस्तार) भी कम हो जाएगा. हालांकि, पूरे दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी. तापमान दिन और रात दोनों समय में आरामदायक रहेगा, जिससे मौसम सुखद महसूस होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










